फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sindhi community infuriated over objectionable statement on Lord Jhulelal

Shahjahanpur News: भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक बयान से सिंधी समाज में उबाल

Mon, 10 Nov 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sindhi community infuriated over objectionable statement on Lord Jhulelal
शाहजहांपुर में मीडिया से बातचीत करते  पूज्य सिंधी पंचायत के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक बयान के विरोध में सिंधी समाज के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देंगे।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश कलानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अमित बघेल ने उनके आराध्य देव भगवान झूले लाल के प्रति आपत्तिजनक बयान दिया है, जो निंदनीय है। भगवान झूलेलाल केवल सिंधी समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रतीक है। उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी असहनीय है।
विज्ञापन

सिंधी समाज हमेशा शांति व सौहार्द का मार्ग अपनाता है, परन्तु अपने आराध्य देव का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे खत्री धर्मशाला में पदाधिकारी एकत्र होंगे और चौक, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन देंगे। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मखीजा ने कहा कि अमित बघेल का बयान धार्मिक असहिष्णुता फैलाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री बाल किशन रोहरा, सदस्य विजय कलानी, हेमंत रोहरा, सचिन कलानी ने अमित बघेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, सार्वजनिक माफी मंगवाने व भविष्य में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed