फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sighting of the moon of 12th Rabi ul Awal, preparation for procession-e-Mohammadi begins

Shahjahanpur News: बारह रबी उल अव्वल के चांद का दीदार, जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी शुरू

Sat, 07 Sep 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Sighting of the moon of 12th Rabi ul Awal, preparation for procession-e-Mohammadi begins
लाल इमली चौराहे पर बारावफात के लिए झंडों की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। बारह रबी उल अव्वल के चांद का दीदार होने के साथ ही जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों को शुरू कर दिया है। त्योहार के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में हरे रंग के झंडे लगाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने जुलूस के आयोजकों से व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बारावफात पर निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी 16 सितंबर को निकाला जाएगा। स्टेशन वाली नूरी मस्जिद से शुरू होने वाले जुलूस का समापन घंटाघर के पास कटहल वाली मस्जिद के पास होता है। जुलूस में हजारों लोग शामिल होते हैं। भव्य जुलूस की तैयारियां चांद नजर आने के साथ शुरू हो गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग अपने घरों और दुकानों पर हरे रंग के झंडे लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जुलूस की तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने समीक्षा शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने पुलिस लाइन में जुलूस-ए-मोहम्मदी व गणेश उत्सव की शोभायात्रा के जुलूस के आयोजकों से चर्चा की। दावत-ए-इस्लामी के पदाधिकारियों ने 16 सितंबर को निकलने वाले जुलूस के बारे में जानकारी दी। बैठक में हाफिज अनीस अत्तारी, पार्षद तालिब अली, रजी मंसूरी, सैयद कासिम रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed