फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Siblings die within an hour due to vomiting and fever in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: खेलते-खेलते अचानक बिगड़ी भाई-बहन की तबीयत, एक घंटे के अंदर हो गई दोनों की मौत

Wed, 08 Jul 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 12:52 AM IST
सार

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक घंटे के अंतराल में भाई-बहन की मौत हो गई। खेलते-खेलते दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Siblings die within an hour due to vomiting and fever in Shahjahanpur
सुनैना और अनमोल का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत : परिजन

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार को एक घंटे के अंतराल में बुखार और उल्टी से भाई-बहन की मौत हो गई। गांव के अनुज यादव की पुत्री सुनैना (8 वर्ष) और पुत्र अनमोल (10 वर्ष) की अचानक मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। दोनों का रामगंगा के डांडी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


अनुज ने बताया कि बेटी सुनैना को दो दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार शाम उसे उल्टियां होने पर डॉक्टर से दवा दिलाई, लेकिन आराम नहीं मिला। बेटा अनमोल मंगलवार सुबह तक बिल्कुल ठीक था। वह नहाया और खाना भी खाया, लेकिन सुबह करीब 10 बजे बरामदे में खेलते-खेलते अचानक उसे भी उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन


वह बेटी सुनैना को लेकर इलाज के लिए भटक रहे थे। इसी बीच, अनुज के चाचा जितेंद्र उनके बेटे अनमोल को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद अनुज घरवालों के साथ सुनैना को लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर सुनैना को भी मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्चों की मौत से परिजन बदहवास 
भाई-बहन की मौत से पूरा परिवार दहल उठा और परिजन बदहवास हो गए। शाम को जब बच्चों के शव गांव पहुंचे तो भीड़ लग गई। पिता अनुज और चाचा बिलखते हुए एक-दूसरे को संभाल रहे थे। इस दौरान ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे। मां ऊषा और 14 वर्षीय बहन प्रयांशु का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शाम करीब पांच बजे परिजन दोनों बच्चों के शव लेकर रामगंगा के डांडी घाट पहुंचे और वहां आसपास ही दोनों को दफना दिया। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. शजर ने बताया कि पहले परिजन अनमोल को लेकर आए थे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद सुनैना गंभीर हालत में लाई गई। इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चों में बुखार और संक्रमण की आशंका लग रही थी।

एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को गांव भेजकर जानकारी ली जाएगी। पोस्टमॉर्टम कराया जाता तो स्थिति और स्पष्ट हो जाती। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed