फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Siberian wild bird hunting

साइबेरिन पक्षियों का फरार शिकारी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Sat, 01 Feb 2020 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Siberian wild bird hunting
जलालाबाद। पुलिस ने साइबेरियन पक्षियों का शिकार करने के एक अन्य आरोपी को शुक्रवार रात उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया, एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि सूचना पर शुक्रवार रात दस बजे क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी बबलू उर्फ बलराम ठाकुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 26 जनवरी की रात कटरी इलाके के गांव चचुआपुर के पास वन्य जीवों का शिकार करने की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ में थाना परौर के गांव मईखुर्द निवासी रिजवान और लखनऊ के थाना चौक निवासी इस्माइल अंसारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से दो लाइसेंसी और एक देसी बंदूक के साथ ही एक क्विंटल नीलगाय का मांस, साइबेरियन प्रजाति की सात सोनपतारी चिड़ियां, एक तीतर व एक स्पूनबिल बगुले का शव बरामद किया था। मुठभेड़ के दौरान इनके साथी बलराम ठाकुर के अलावा मई खुर्द का निवासी फिरोज और सीतापुर के गांव तालगांव निवासी राजकुमार भाग निकले थे। इनमें से पुलिस ने बलराम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राजकुमार अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed