फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shutters of three shops including bullion uprooted in Jamuka... goods worth lakhs stolen

Shahjahanpur News: जमुका में सराफा समेत तीन दुकानों के शटर उखाड़े... लाखों का सामान चोरी

Wed, 30 Oct 2024 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 30 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shutters of three shops including bullion uprooted in Jamuka... goods worth lakhs stolen
रोजा में सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
रोजा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे गांव जमुका में मंगलवार की रात चोरों ने सराफा व्यापारी समेत तीन दुकानों के शटर उखाड़ दिए। सराफा व्यापारी और भवन निर्माण सामग्री की दुकान से नकदी व आभूषण समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। सूचना पर सीओ सदर प्रयांक जैन ने मौका-मुआयना किया। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव में स्थित रेशमा ज्वैलर्स के स्वामी ओमप्रकाश सोमवार की शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर चले गए थे। चोरों ने रात में किसी समय शटर उखाड़कर अलमारी के सभी ताले तोड़ दिए। व्यापारी के अनुसार, चोर दुकान से पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोने के आभूषण और 20 हजार रुपये ले गए हैं।
विज्ञापन


वहीं गांव में ही दिनेश गुप्ता की किराने की दुकान व सुशीला ज्वैलर्स में चोरी करने के लिए शटर को उखाड़ा गया। अंदर से एल्युमिनियम और शीशे के बने केबिन होने के चलते चोर अंदर दाखिल नहीं हो सके। चोरों ने केबिन में लगे शीशे को तोड़ा। तभी आवाज सुनकर दुकानों के पीछे बने कमरे में सो रहे व्यापारी दिनेश गुप्ता की आंख खुल गई। उन्होंने कमरे के अंदर से दुकान की ओर जाने वाली खिड़की को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े जाने की आशंका पर चोर भाग गए। चोरों ने सड़क के दूसरी ओर स्थित रियाज मोहम्मद की भवन निर्माण सामग्री की दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले से पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर रोजा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने पूछताछ की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
-------
कैमरों के पहले ही काट दिए तार
- सराफा व्यापारी ओमप्रकाश की दुकान के पास वर्मा मेडिकल स्टोर में कैमरे लगे हैं। चोरों ने कैमरों के तार पहले ही काट दिए। इससे पहले रात 12:58 बजे से एक बजकर तीन मिनट तक चार अज्ञात लोग दिखाई दिए हैं। एक अन्य कैमरे में चोराें के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं।


--------
- तीन दुकानों के शटर उखाड़ने की सूचना मिली है। सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी हुई है। शेष दुकानों में सब चीजें ठीक रखी मिली हैं। घटना में अहम तथ्य हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर देंगे।
प्रयांक जैन, सीओ सदर

रोजा में सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद

रोजा में सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed