{"_id":"67c5fbcca4a3975bde012317","slug":"shukra-bazaar-will-be-shifted-to-mission-field-and-mehmanshah-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-138809-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मिशन फील्ड व मेहमानशाह में स्थानांतरित होगी शुक्र बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मिशन फील्ड व मेहमानशाह में स्थानांतरित होगी शुक्र बाजार
Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुध बाजार के बाद अब शुक्र बाजार भी स्थानांतरित होगी। इसके लिए मिशन फील्ड व मेहमानशाह स्थित पुराना छोटी लाइन रेलवे स्टेशन का स्थल देखा गया है। दोनों जगह का सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। इनमें से एक स्थान पर बाजार स्थानांतरित की जाएगी।
डीएम ने इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव तोमर को निर्देश दिए कि शुक्र बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदारों की फोटो एवं वीडियोग्राफी कराकर उनका सत्यापन कराया जाए। इसके बाद दुकानदारों की सूची उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने जिला आबकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में शराब की दुकानों के ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन के लिए चल रहे आवेदन सत्यापन के कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने आवेदनकर्ताओं के आवेदन में पैन कार्ड, शपथ पत्र, आयकर रिटर्न, दुकान का नाम आदि के संबंध में मिलान कार्यों को परखा। डीएम ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि दुकान आवंटन के कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। एसपी राजेश एस., नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -बुध बाजार का विरोध खत्म-- -
-बहादुरंज में लगने वाली बुधवार को कुछ दिन पहले बहादुरगंज चौकी के पास रेलवे मैदान पर स्थानांतरित कर दिया गया था। इसको लेकर पहले दुकानदारों ने विरोध किया था। दुकानदारों ने गंदगी होने व अव्यवस्थाएं होने पर नाराजगी जताई थी। नगर निगम ने मैदान को दुरुस्त करा दिया। प्रत्येक बुधवार को सुबह पांच बजे से रेलवे मैदान पर सफाई अभियान चलाने के साथ पानी का छिड़काव कराया जाता है। इससे व्यापारियों को संतुष्ट हो गए हैं। अब कोई विरोध नहीं रहा।