{"_id":"6733b65dad559efab0028227","slug":"shruti-and-narendra-got-first-place-in-yoga-practice-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-131091-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: योगाभ्यास प्रतियोगिता में श्रुति व नरेंद्र ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: योगाभ्यास प्रतियोगिता में श्रुति व नरेंद्र ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
डायट में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की जनपद स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता हुई। इसके महिला वर्ग में कंपोजिट विद्यालय अकरा रसूलपुर ब्लाक ददरौल की श्रुति शर्मा को पहला, उच्च प्राथमिक विद्यालय बकिया ददरौल से अर्पणा को दूसरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगतोरा जलालाबाद की लक्ष्मी सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
पुरुष वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद नंबर तीन ब्लाॅक जलालाबाद के नरेंद्र पाल ने पहला, प्राथमिक विद्यालय आमखेड़ा मदनापुर के मांगेराम ने दूसरा और कंपोजिट विद्यालय गुल्लाह कलान से आदेश कुमार ने तीसरा स्थान पाया।
निर्णायक मंडल में प्रवक्ता अनिल कुमार मालवीय, प्राची त्रिवेदी, योगेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह शामिल रहे। डाॅयट के प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य, नोडल डॉ. राकेश कुमार पटेल, प्रवक्ता टीआर गंगवार, शशांक पांडे, अतुल कुमार शुक्ला, अजीत कुमार मिश्रा, अंजनी कुमार भारती का सहयोग रहा। संवाद