{"_id":"69a340dcd069e692bb04ebba","slug":"shri-khatu-shyam-temple-resounded-with-cheers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166827-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जयकारों से गूंज उठा श्री खाटू श्याम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जयकारों से गूंज उठा श्री खाटू श्याम मंदिर
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिला श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी को बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गुंजायमान रहा।
इस पावन अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक फूल-मालाओं एवं विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। बाबा का शृंगार दिल्ली और कोलकाता से मंगाए गए विशेष पुष्पों से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं सात बजे श्रद्धा भक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी सहित विधि-विधान पूर्वक भगवान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके पश्चात मुरादाबाद से आईं प्रसिद्ध भजन गायिका शालू गुप्ता ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। मन ही मन स्वीकार कर बैठे है सांवरिया से प्यार कर बैठे है, राम रटले सियाराम रटले तेरे काम आएगा, वो बुला रहा कैसे रोक लूं मैं तो चला खाटूधाम आदि भजनों पर भक्त झूम उठे।
विज्ञापन
विधायक अरविंद सिंह ने बाबा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पप्पू चौधरी, रजत खन्ना, अंकित गुप्ता, आरके अग्निहोत्री, रामचन्द्र सिंघल, योगेश अग्रवाल, रितु प्रखर अग्रवाल, मनोज सीमा अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, निकिता गुप्ता, अक्षत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
गुलाल और फूलों से खेली होली...गीतों पर किया खूब नृत्य
शाहजहांपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने होली को धूमधाम से मनाया। डॉक्टरों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर खूब मस्ती की। इस बीच गीतों पर डॉक्टरों ने डांस भी किया।
शहर के एक होटल में हुए समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रजत अग्रवाल ने सभी दंत चिकित्सकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी को यह त्योहार भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस तरह के पर्व साथ मनाने से आपस में भाईचारा और प्यार बढ़ता है। सचिव डॉ. अंकित ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. एवी सिंह, डॉ. समृद्धि, डॉ. रेशु अग्रवाल, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. विजयदीप, डॉ. पुनीत जैन, डॉ. रीतिका आदि मौजूद रहे। संवाद