फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shopping made of holi shopping, great customers

होली की खरीदारी को सजे बाजार, उमड़े ग्राहक

Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Shopping made of holi shopping, great customers
होली - फोटो : अमर उजाला
पिचकारियों, रंगों के लिए दुकानों पर पहुंचे युवा और बच्चे
विज्ञापन

महिलाओं, पुरुषों ने भी त्योहारी खरीदारी को बाजारों का रुख किया
शहर में जगह-जगह बिकीं आखत के लिए जौ-गेहूं की बालियां और गन्ने

होली के एक दिन पूर्व तैयारियों के लिए बाजार में ग्राहक उमड़ते रहे। लोगों ने खानपान और होली से संबंधित तमाम प्रकार की जमकर खरीददारी की। भीड़ के कारण बाजारों में काफी रौनक रही। 
सुबह दुकानें खुलते ही ग्राहक खरीददारी के लिए उमड़ पडे़। कोई परिवार के साथ बाजार पहुंचा तो कोई बच्चों को लेकर घूमता नजर आया। महिलाओं ने भी त्योहारी खरीददारीे की। बच्चों ने रेडीमेड वस्त्रों, पिचकारी, रंग-गुलाल, जूते-चप्पल आदि की खरीददारी की, वहीं महिलाएं साड़ियों और चूड़ियों की दुकानों पर नजर आईं। इस बीच संतरा, अंगूर की बिक्री भी खूब हुई। इसके अलावा दालमोठ और मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। 
विज्ञापन

होली पर लगभग सभी वस्तुएं रेडीमेड ही बिकती नजर आईं। फिर चाहें वह गुझियां, खस्ता, पापड़ी, पेठा हो या फिर पापड़। सभी कुछ रेडीमेड मिलने से महिलाओं को बहुत आराम हो गई। उन्हें खानपान की वस्तुएं बनाने के झंझट से मुक्ति मिल गई। इसी तरह पिचकारी और रंगों की दुकानें बच्चों और युवाओं से भरी रहीं। चाइनीज पिचकारियों पर दुकानदारों ने मनमानी कीमत वसूली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडीमेड की दुकानों के अलावा सिलाई की दुकानों पर भी मशीनें धड़ाधड़ चलती रहीं। रेडीमेड युग में तमाम लोगों ने वस्त्र सिलाकर ही पहनना उचित समझा। इधर, सब्जी मंडी में भी त्योहार को देखते हुए काफी भीड़ रही। होली पर आमतौर पर सब्जी की दुकानें भी बंद रहती हैं, इसलिए लोगों ने दो-तीन दिनों के हिसाब से सब्जी भी खरीद ली। मेहमानों के स्वागत-सत्कार के लिए ड्राई फ्रूट, मिष्ठान, फल आदि की खूब खरीददारी की। 

इसके अलावा होलिका में आखत डालने के लिए भी जौं-गेहूं की बालियां खरीदीं। ग्रामीणों ने जौं और गेहूं की बालियों की जरूरत और खपत देखते हुए गलियों में भी साइकिल से बिक्री की। इसके अलावा बाजार में प्रमुख स्थलों पर भी आखत बेंचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed