फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shopping lasted all day for Eid-ul-Fitr

ईदः बाजार रहे गुलजार...दिनभर होती रही खरीदारी

Mon, 02 May 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shopping lasted all day for Eid-ul-Fitr
शाहजहांपुर में ईद के लिए सेवई खरीदते मुस्लिम समाज के लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ईद-उल-फितर के पर्व को देखते हुए रविवार को पूरे दिन खरीदारी होती रही। ईद को लेकर लोगों ने कपड़ों के साथ सिंवई और फेनी की खरीदारी की। बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौट आईं। तेज धूप और भीषण गर्मी की परवाह किए बिना लोगों ने जमकर खरीदारी की। पूरे दिन बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी। ईद के त्योहार के लिए शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग बाजार में पहुंचे। सदर बाजार, मंडी, जलालनगर बजरिया, लाल इमली चौराहा आदि की बाजारों में खूब भीड़ रही। चूंकि, अब ईद का त्योहार नजदीक आ गया, इसलिए लोगों का रुझान रेडीमेड कपड़ों की तरफ है। युवाओं ने जहां जींस और टी-शर्ट खरीदी, वहीं युवतियों ने रेडिमेड कपड़ों को खरीदा। वहीं दूसरी ओर ईद के लिए सिंवई और फेनी व मेवा भी खरीदे गए।

शाहजहांपुर में ईद के लिए कपड़े खरीदती मुस्लिम महिलाएं । संवाद

शाहजहांपुर में ईद के लिए कपड़े खरीदती मुस्लिम महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed