{"_id":"69221a6a49e60f5b4d06a30d","slug":"shock-madrasa-board-scraps-sessional-marks-for-compulsory-subjects-in-senior-secondary-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158432-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका : मदरसा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी में अनिवार्य विषयों के खत्म किए सत्रांक अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका : मदरसा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी में अनिवार्य विषयों के खत्म किए सत्रांक अंक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदरसा शिक्षा परिषद ने सीनियर सेकेंडरी आलिम की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को झटका दिया है। प्रत्येक वर्ष अनिवार्य विषयों पर मिलने वाले सत्रांक के 30 अंक को खत्म कर दिया गया है। अब यह अंक मात्र वैकल्पिक विषयों पर मिलेंगे। परिषद के निर्देश से करीब छह सौ विद्यार्थी प्रभावित होंगे।
जिले में पांच सहायता प्राप्त समेत करीब 40 मदरसों का संचालन होता है। गत वर्ष सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी में करीब 1500 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें करीब छह सौ सीनियर सेकेंडरी के थे। वर्तमान समय में मुंशी, मौलवी, आलिम व कामिल की परीक्षा के फॉर्म भरने का सिलसिला चल रहा है। इस बीच मदरसा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी के फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राओं को झटका दिया है।
नई व्यवस्था के तहत सीनियर सेकेंडरी में आलिम की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, फारसी विषय पर मिलने वाले सत्रांक के 30 अंक नहीं मिलेंगे। वैकल्पिक विषय होम साइंस, कंप्यूटर, हिंदी व गणित पर सत्रांक अंक मिलते रहेंगे। ऐसे में अनिवार्य विषयों का प्रश्नपत्र जो पूर्व में 70 अंक का आता था। वह इस बार सौ अंक का थ्योरी के हिसाब से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी को उसी के हिसाब से उत्तीर्ण होने के लिए अंक भी लाना होगा। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार अंजना सिरोही का पत्र आने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने सभी मदरसों को पत्र जारी किया है। रोहित सिंह ने पत्र में बताया कि मुंशी, मौलवी सेकंडरी परीक्षाओं में 20 सत्रांक अंक पूर्व की तरह मिलते रहेंगे।