फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shivam Johari murder case: NBW notice served on accused after being found gangster

शिवम जौहरी हत्याकांड : गैंगस्टर लगने के बाद आरोपियों पर एनबीडब्ल्यू का नोटिस तामील

Wed, 04 Oct 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shivam Johari murder case: NBW notice served on accused after being found gangster
शाहजहांपुर। चर्चित शिवम जौहरी हत्याकांड के आरोपियों पर थाना सदर बाजार पुलिस ने सात अगस्त को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। लगभग दो माह बीतने के बाद भी जमानत पर छूटे ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि, एसपी सिटी का कहना है कि जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों के लिए एनबीडल्यू का नोटिस तामील कराया गया। उनके खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

11 अप्रैल को चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी की थाना सदर बाजार क्षेत्र के कन्हैया हौजरी में लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनकी निर्दयता से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में मृतक के पिता अधीश जौहरी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी, व्यापारी नेता नीरज गुप्ता समेत करीब 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बीच ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी समेत कई आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इधर, सात अगस्त को थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी है। गैंगस्टर लगने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस के तेवर काफी नरम हैं। सदर बाजार इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने अनुसार, बंकिम सूरी समेत चार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रकरण के विवेचक इंस्पेक्टर कोतवाली कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार चल रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित हैं। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि हत्याकांड में शामिल कुछ आरोपी ही जमानत पर बाहर हैं। उनके लिए एनबीडब्ल्यू का नोटिस तामील कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed