फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shiva and Parvati made tenacity spouses

तप करके पार्वती ने शिव को बनाया जीवन साथी

Sun, 11 Oct 2015 08:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 11 Oct 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
Shiva and Parvati made tenacity spouses
रविवार से खिरनीबाग मैदान में होने वाली नगर रामलीला का सती मोह और शिव विवाह लीला मंचन के साथ शुभारंभ हो गया। इससे पूर्व संरक्षक भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने रामलीला मैदान का फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मेले के उद्घाटन के बाद भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश जी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसकी विशिष्टजनों ने आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। इसके बाद कृष्ण मोहन शर्मा और महेश श्रीवास्तव के निर्देशन में रामलीला शुरू कर दी गई। नव चेतना कला परिषद के कलाकारों ने शिव द्वारा सती का त्याग, दक्ष यज्ञ में सती का भस्म हो जाना, पार्वती जन्म, पार्वती तप और शिव-पार्वती विवाह आदि लीलाओं का रोमांचकारी मंचन किया। रामलीला देखने के लिए महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

लीला मंचन में संजय सक्सेना-शिव, विनीत-सती, ज्योति-पार्वती, जनार्दन-दक्ष, हिमांचल, वीरपाल-वीरभद्र, मनोज कार्तिक-कामदेव, सचिन-इंद्र, मनोज पटेल-नारद के अलावा अनिल, संदीप, बृजेश आदि कलाकार शामिल रहे। व्यास नरदेव मिश्र के नेतृत्व में संगीत पक्ष में हरिओम, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे। व्यवस्था में नरेंद्र गुरू, विनोद अग्रवाल, नीरज वाजपेयी, अनुज गुप्ता, मनोज खन्ना, जवाहर रस्तोगी, अनूप गुप्ता, जेडी सक्सेना, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, अजय शर्मा, मुकेश राठौर, ऋषि कपूर, रोमी आनंद आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामलीला में आज
- नगर रामलीला में मनु-सतरूपा तप, रावण जन्म, नारद मोह, रामजन्म, श्रीराम की बाल लीलाओं का मंचन।
- ओसीएफ रामलीला का शाम सात बजे श्रीगणेश पूजन के साथ उद्घाटन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed