फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shashank stood first in the poster competition, Kanishthika stood second

Shahjahanpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में शशांक प्रथम, कनिष्ठिका रहीं द्वितीय

Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shashank stood first in the poster competition, Kanishthika stood second
एसएस कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में पोस्टर दिखाते छात्र-छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के चित्रकला विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निहारिका सिंह, स्वाती, कनिष्ठिका, कनकलता, प्रिया शर्मा, सबा, शशांक शुक्ला, रेखा देवी, सनी और श्वेता ने अपने चित्रों के माध्यम से नारी के सशक्त स्वरूप, आत्मनिर्भरता की भावना और सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया।
विज्ञापन

बीए छठवें सेमेस्टर के छात्र शशांक शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर कनिष्ठिका बीए छठा सेमेस्टर, तृतीय स्थान पर सबा बीए छठे सेमेस्टर और चतुर्थ स्थान पर कनकलता बीए चतुर्थ सेमेस्टर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. अजीत सिंह चारग और डॉ. आलोक कुमार सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल कला के माध्यम से प्रतिभा दिखाने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि यह विद्यार्थियों को समाज में व्याप्त मुद्दों पर गहराई से सोचने और अपनी अभिव्यक्ति देने का सशक्त माध्यम भी प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. अर्चना गर्ग, चित्रकला विभाग से वीरज देवी, रश्मि राठौर और काजल का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed