Love Story: लड़की से लड़का बने शरद करने जा रहे शादी, सविता सिंह से की सगाई; पढ़ें दोनों की पूरी प्रेम कहानी
Shahjahanpur News: लड़की से लड़का बने शरद सिंह काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र हैं। एक साल पहले तक उनकी पहचान सरिता सिंह के तौर पर थी। बीते साल उन्होंने सर्जरी से अपना लिंग परिवर्तन करा लिया था। थेरेपी के माध्यम से उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूछें भी आ गईं हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लिंग परिवर्तन कराकर लड़की से लड़का बने शरद सिंह अब शादी रचाने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी महिला मित्र से सगाई कर ली है। वह 23 नवंबर को बरात लेकर जाएंगे। शरद सिंह काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र हैं। एक साल पहले तक उनकी पहचान सरिता सिंह के तौर पर थी।
बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक सरिता सिंह ने अपना जेंडर चेंज करा लिया था। थेरेपी के माध्यम से उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूछें आ गईं हैं। सर्विस बुक में भी उनकी लैंगिक पहचान बदल गई है। अब वह शरद सिंह बन गए हैं। उन्होंने अपनी महिला मित्र सविता सिंह के साथ सगाई कर ली है। सविता सिंह पीलीभीत की रहने वाली हैं।
दोनों पैरों से दिव्यांग हैं शरद
शरद सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनके लिए लड़की से लड़का बनने का फैसला आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि बचपन से उनमें सारे गुण पुरुषों की तरह थे। शिक्षक पद पर नौकरी लगने के बाद उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन (जेंडर चेंज) कराने का फैसला लिया था।
ये भी पढ़ें- Cyber Crime: इस एप के जरिये सैनिक समेत तीन लोगों से 72 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने ऐसे फंसाया जाल में
उन्होंने बीएड करने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर 2020 में बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी पाई थी। उन्हें भावलखेड़ा के एक विद्यालय में तैनाती मिली। इसके बाद निगोही रोड पर किराये का मकान लेकर रहने लगीं। उनका हेयर स्टाइल से लेकर पहनावा भी पुरुषों की तरह है।
नौकरी मिलने के बाद सरिता ने अपना जेंडर बदलवाने का इरादा पक्का किया। उन्होंने बताया कि जेंडर बदलवाने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। परिवार के बाकी सदस्य का साथ मिला, लेकिन शुरुआत में उनकी मां फैसले के विरोध में थीं। बाद में उन्होंने भी साथ दिया।
ये भी पढ़ें- UP News: तीन साल तक 20 चार्जशीट दबाए रही पुलिस, अदालत ने सीओ और इंस्पेक्टर को किया तलब
शरद सिंह ने बताया कि जेंडर बदलवाने से पहले उन्होंने काउंसलिंग का सहारा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में काउंसलिंग के बाद लखनऊ में हार्मोनल थेरेपी से उनके शरीर में परिवर्तन आ गए। इस प्रक्रिया के बाद उन्होंने साल 2021 में विशेषज्ञ चिकित्सकों से सर्जरी करवाई।
ऑपरेशन के बाद सरिता उर्फ शरद की दाढ़ी-मूंछ भी आ गईं हैं। उन्होंने अपना जेंडर बदलवाने के लिए बीएसए कार्यालय में पत्राचार किया। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उनकी सर्विस बुक में जेंडर बदल दिया गया है। अब वह पीलीभीत की सरिता सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं।