{"_id":"5d1913e9b9d32501d6811af9c387b3df","slug":"sharab-shops-will-be-closed-48-hours-ago-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे पहले बंद कर दी जाएंगी श्ाराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे पहले बंद कर दी जाएंगी श्ाराब की दुकानें
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना के दिन मादक पदार्थों की बिक्री और आबकारी की दुकानें बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मंगलवार को इस संबंधी निर्देश जारी किया। बताया कि अपर निर्वाचन आयुक्त (उत्तर प्रदेश) की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 की चरणवार मतदान तिथियों के लिए यह निर्देश प्रदेश स्तर पर जारी हुए हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को दिनांक नौ अक्तूबर, 13 अक्तूबर, 17 अक्तूबर और 29 अक्तूबर तो मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व और पहली नवंबर को मतगणना के दिन मादक पदार्थों की बिक्री एवं आबकारी दुकानों (देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग एवं ताड़ी की फुटकर बिक्री की दुकान) बंद रहेंगी। मतदान के एक चरण में संबंधित विकास खंड की सीमा से आठ किलोमीटर की परिधि में बंदी का यह आदेश प्रभावी होगा।
प्रथम चरण में विकास खंड सिंधौली, बंडा, खुटार और पुवायां में दिनांक सात अक्तूबर की सायं पांच बजे से दिनांक नौ अक्तूबर की सायं पांच बजे तक, द्वितीय चरण में विकास खंड मदनापुर, ददरौल, कांट और भावलखेड़ा में दिनांक 11 अक्तूबर की सायं पांच बजे से दिनांक 13 अक्तूबर की सायं पांच बजे तक, तृतीय चरण में विकास खंड खुदागंज, जैतीपुर, निगोही और तिलहर में दिनांक 15 अक्तूबर की सायं पांच बजे से दिनांक 17 अक्तूबर की सायं पांच बजे तक एवं चतुर्थ चरण में विकास खंड जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान में दिनांक 27 अक्तूबर की सायं पांच बजे से 29 अक्तूबर की सायं पांच बजे तक अथवा मतदान समाप्ति तक बंदी रहेगी। साथ ही पहली नवंबर को मतगणना के क्रम में मतगणना स्थल के आठ किमी की परिधि में आने वाली आबकारी दुकानें मतगणना समाप्ति तक बंद रहेंगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि इस बंदी अवधि के लिए किसी भी अनुज्ञापी को कोई प्रतिकर देय नहीं होगा।
विज्ञापन
000
चुनाव कंट्रोल रूम शुरू
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के क्रम में नियंत्रण कक्ष विकास भवन के द्वितीय तल पर स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी के कक्ष में शुरू किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 2310319 है। निर्वाचन कार्यों के सुगम संचालन और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए आठ और नौ अक्तूबर को
इसमें चार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें विकास खंड सिंधौली में डॉ. अनुप कुमार सिंह (बाल विकास परियोजना अधिकारी, जलालाबाद एवं संपर्क मोबाइल नं. 9452566500), विकास खंड पुवायां में अपर संख्याधिकारी सोनिया श्रीवास्तव (संपर्क मोबाइल नं. 9415562295), विकास खंड बंडा में अपर संख्याधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह (संपर्क मोबाइल नं. 9450577576) और विकास खंड खुटार में पुवायां की बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रिया सेठ (संपर्क मोबाइल नं. 7376573282) शामिल हैं। यह जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने दी है।