फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahnoor created the encounter scene, inspected the bullet hit on the vehicle

Shahjahanpur News: शाहनूर मुठभेड़ का सीन बनाया, वाहन पर लगी गोली का निरीक्षण किया

Thu, 19 Sep 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Shahnoor created the encounter scene, inspected the bullet hit on the vehicle
- तिलहर थाने पर खड़ी एसटीएफ के वाहन पर लगी गोली की जांच करते संयुक्त निदेशक और उनकी टीम। संवाद 
तिलहर। एक लाख के इनामी बदमाश शाहनूर उर्फ शानू के एनकाउंटर के मामले में बुधवार को लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक ने पहुंचकर जांच की। मुठभेड़ का सीन बनाने के साथ ही वाहन पर लगी गोली का बारीकी से निरीक्षण किया। विवेचक क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

18 जुलाई की रात को मुरादाबाद के मैनाठेर थाने के वांछित एक लाख के इनामी शाहनूर उर्फ शानू को थाना मदनापुर क्षेत्र में एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की थी। शानू को बाइक से भागते हुए एसटीएफ की टीम ने तिलहर के गांव पिथनापुर के पास शारदा नहर की पटरी पर भागते हुए गोली मारकर ढेर कर दिया था। मामले में तिलहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। केस की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह कर रहे थे। बुधवार को लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक डॉ.अजय के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची। टीम ने मौका-मुआयना करते हुए मुठभेड़ का सीन क्रियेट किया। इसके बाद थाने पर खड़ी एसटीएफ की गाड़ी पर की गई गोलीबारी के निशान देखा, साथ ही बारीकी से निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक ने एसटीएफ बरेली यूनिट के सीओ अब्दुल कादिर और क्राइम ब्रांच के विवेचक वीरेंद्र सिंह से मामले की पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed