फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur's Under-19 girls' team wins divisional badminton tournament.

Shahjahanpur News: मंडलीय बैडमिंटन में शाहजहांपुर की अंडर-19 बालिका टीम बनी विजेता

Tue, 11 Aug 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur's Under-19 girls' team wins divisional badminton tournament.
शाहजहांपुर। बरेली के डोरीलाल स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सोमवार को हुए आयोजन में बैडमिंटन की बालिका वर्ग की अंडर-19 प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुकाबले में बरेली की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में बरेली विजेता और शाहजहांपुर की टीम उपविजेता रही। टेबल टेनिस की बालक वर्ग की अंडर-19 प्रतियोगिता में बरेली की टीम विजेता रही और शाहजहांपुर को उपविजेता घोषित किया गया। अंडर-17 वर्ग में भी परिणाम यही रहा।
विज्ञापन

दोनों वर्गों में बरेली ने पहला और शाहजहांपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम मैनेजर मनीषा त्रिवेदी, अमित कुमार और भीष्म प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खेल सचिव ने बताया कि मंडल स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मैच रद्द किया
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच सोमवार को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैच की एक पारी ही पूरी हो पाई थी, तभी बारिश होने लगी। बारिश न थमने और पिच गीली हो जाने के कारण मैच को रोक दिया गया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर मैच आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed