फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Woman dies of illness jammed by placing dead body in front of Kotwali

Shahjahanpur: महिला की बीमारी से मौत, परिजनों ने कोतवाली के सामने शव रखकर लगाया जाम

Sun, 05 Jun 2022 02:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 02:24 PM IST
सार

महिला की मौत होने पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगाते हुए आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के तीन युवकों ने उसे धमकी दी थी। तभी से वह बीमार रहने लगी थी। इस कारण उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
Shahjahanpur Woman dies of illness jammed by placing dead body in front of Kotwali
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौक कोतवाली के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी कैलाश की पत्नी सरोज (40) की रविवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मोहल्ले के थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


आरोप है मोहल्ले के तीन युवकों ने पुराने विवाद को लेकर महिला को तमंचा दिखाकर धमकाया था। इसके बाद से सरोज की तबीयत बिगड़ गई और वह बीमार चल रही थी। सुबह हालत खराब होने पर बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन शव को लेकर चौक कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सुनवाई न होने पर परिजन ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। 15 मिनट बाद आए कोतवाल ने फटकार लगाते हुए जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी एस आनंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed