{"_id":"63761add4a6a111bf7373c77","slug":"shahjahanpur-uproar-in-ram-rahim-s-online-satsang-vhp-leaders-tore-posters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: राम-रहीम के ऑनलाइन सत्संग में हंगामा, विहिप नेताओं ने पोस्टर फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: राम-रहीम के ऑनलाइन सत्संग में हंगामा, विहिप नेताओं ने पोस्टर फाड़े
Thu, 17 Nov 2022 04:58 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 17 Nov 2022 04:58 PM IST
सार
लॉन में बाबा राम रहीम का सत्संग होने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी पहुंच गए। राजेश अवस्थी ने दुष्कर्म के दोषी का सत्संग कराने पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पोस्टर और बैनर को फाड़ दिए।
विज्ञापन
राम रहीम के पोस्टर फाड़े
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजा थाना क्षेत्र के एक लॉन में दुष्कर्म के दोषी राम रहीम का ऑनलाइन सत्संग आयोजित होने पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस बुला ली। इस दौरान वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए गए। पुलिस ने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
लॉन में बाबा राम रहीम का सत्संग होने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी पहुंच गए। राजेश अवस्थी ने दुष्कर्म के दोषी का सत्संग कराने पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पोस्टर और बैनर को फाड़ दिए। विहिप नेताओं के पहुंचने पर सत्संग में खलबली मच गई। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
राजेश अवस्थी ने बताया कि लालच देकर भीड़ को बुलाया गया था। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आयोजन की अनुमति के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन