फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shahjahanpur road accident 12 dead bodies scattered on the highway

Shahjahanpur Accident: ऑटो के उड़े परखच्चे... हाईवे पर बिखरीं 12 लाशें; मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Thu, 25 Jan 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 05:52 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कंटेनर की टक्कर से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये सभी ऑटो से गंगा स्नान करने जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई।  

विज्ञापन
shahjahanpur road accident 12 dead bodies scattered on the highway
एडीजी, मंडलायुक्त, आईजी, डीएम व एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अल्हागंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास गलत दिशा से आए ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे समेत 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये सभी लोग पौस पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हाईवे पर 20 मीटर तक लाशें बिखरी पड़ी थीं। हादसे के बाद चालक कंटेनर को जलालाबाद क्षेत्र में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी कई लोग हर महीने पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जाते हैं। बृहस्पतिवार को दमगड़ा गांव के चालक अनंतराम समेत नौ लोग सुबह करीब नौ बजे गांव से निकले थे। रास्ते में लहसना गांव के तीन और लोगों को ऑटो में बैठा लिया। वे भी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर पांचाल घाट से सुगसुगी गांव के पास अपनी दिशा छोड़कर सामने से कंटेनर अचानक ऑटो के सामने आ गया। कंटेनर की भीषण टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। कई श्रद्धालु सड़क पर गिर गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ऑटो कंटेनर में फंस गया। आसपास मौजूद कई लोग कंटेनर को रोकने के लिए सामने खड़े हो गए। इस पर चालक ने पहले कंटेनर पीछे किया और फिर रफ्तार तेज कर भाग गया। इस दौरान कंटेनर ने कई घायल श्रद्धालुओं को रौंद दिया। कंटेनर रोकने का प्रयास कर रहे लोग भी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद 20 मीटर तक लाशें बिखर गईं। घटनास्थल पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। 

shahjahanpur road accident 12 dead bodies scattered on the highway
कंटेनर की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सूचना पर जलालाबाद और अल्हागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को किनारे कर रास्ता खुलवाया। एसपी अशोक कुमार मीणा और डीएम उमेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। दोपहर करीब 1:30 बजे एडीजी प्रेमचंद मीणा, बरेली मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल भी आ गईं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि यह घटना हिट एंड रन की है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी है। सभी मृतकों को मुआवजा देने की मांग की। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। मामले में कड़ी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

shahjahanpur road accident 12 dead bodies scattered on the highway
हादसे के बाद गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
हादसे में इनकी गई जान
हादसे में दमगड़ा गांव के लालाराम (50) और उनके भाई पुत्तूलाल (40), सियाराम (42), उनके भाई सुरेश (30), अनंतराम (35) उनकी मां राजरानी उर्फ बसंता (55), पोथीराम (45), लंकुश (50), मनीराम (40), लहसुना गांव की मेघवती (70) और उनके पौत्र राहुल (12), रामलली (65) की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed