फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur news: PM Modi to lay the foundation stone of Ganga Expressway today

शाहजहांपुर : आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

Sat, 18 Dec 2021 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:35 AM IST
सार

प्रधानमंत्री लगभग सवा घंटे जिले में मौजूद रहेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन
Shahjahanpur news: PM Modi to lay the foundation stone of Ganga Expressway today
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। वह लगभग सवा घंटे शाहजहांपुर में मौजूद रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री लगभग एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी सारी तैयारी परखीं। फ्लीट रिहर्सल किया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने फोर्स को ब्रीफ किया। हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बारे में बताया। प्रधानमंत्री के आने से लेकर जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रित करने के संबंध में अंतिम तैयारी को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री सभास्थल पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जाएगा। सीतापुर और बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। नेशनल हाईवे पर सिर्फ रैली में शामिल होने वाले वाहन ही चलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

  • पूर्वाह्न 11: 25 - प्रधानमंत्री इंडियन एयरफोर्स के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे। 
  • दोपहर 12:10- विमान बरेली के एयरबेस स्टेशन पहुंचेगा। 
  • 12:15 - एमआई-17 हेलिकॉप्टर से प्रधानमंत्री शाहजहांपुर के लिए उड़ेंगे। 
  • 12:50 -  शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। 
  • 12:55 - प्रधानमंत्री हेलिपैड से वाहन द्वारा चलकर एक बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 
  •  एक से दो बजे तक प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में रहेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 
  • 02 : 05 - प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से निकलकर दो बजकर दस मिनट पर हेलिपैड पर पहुंचेंगे। 
  • 02 : 15 - प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ेगा जो दो बजकर 50 मिनट पर बरेली पहुंचेगा।
  • 02: 55 - प्रधानमंत्री विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।

रूट डायवर्जन

  • मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली बाईपास विलयधाम चौराहा से नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे। 
  • बरेली की ओर से सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर जाने वाले वाहन लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज होते हुए जाएंगे। 
  • शहर से शाहजहांपुर की तरफ  जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास होकर बीसलपुर चौराहा, नवदिया झादा से भुता, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।
  • बदायूं की ओर से आने वाले वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर बाईपास, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे। 

शाहजहांपुर के विकास को पंख लगाएगा एक्सप्रेसवे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। 12 जिलों को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस-वे आसान ट्रांसपोर्टेशन के साथ ही रोजगार सृजन का माध्यम बनेगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक कलस्टर बनाए जाने के साथ ही शाहजहांपुर में प्रस्तावित हवाई पट्टी सेना के लिए सहायक साबित होगी। यह एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर के विकास की रफ्तार तेज करेगा। 

गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े मुख्य तथ्य
594 किलोमीटर लंबा यह सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा। यह मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में जूड़ापुर दांदू में नेशनल हाईवे-19 में मिलेगा। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद लखनऊ से मेरठ की दूरी महज पांच घंटे की रह जाएगी। गंगा एक्सप्रेस पर वाहनों की गति करीब 120 किमी प्रति घंटा होगी। गंगा नदी पर लगभग 960 मीटर और रामगंगा नदी पर लगभग 720 मीटर लंबाई के दीर्घ पुल बनेंगे। परियोजना की कुल लागत 36, 230 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से जमीन का अधिग्रहण लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
 
सेना को मिलेगी सहायता
जलालाबाद के गांव बढोडार, चमरपुर कलां, पीरू सहित पांच गांवों में 960 मीटर की हवाई पट्टी बनाई जाएगी। इससे नेपाल और चीन तक एयरफोर्स की पहुंच आसान रहेगी। एयरफोर्स के लिए बरेली के बाद शाहजहांपुर नया बेस साबित होगा।
 
एक्सप्रेस-वे पर मिलेंगी ये सुविधाएं
डिजाइन में एक्सप्रेसवे के किनारे दी जाने वाली सुविधाओं को भी दिखाया गया है। इसमें कार, बस के लिए पार्किंग, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सर्विस स्टेशन, फूड आउटलेट, ढाबा, पानी पीने के बूथ, शौचालय ब्लॉक को शामिल किया गया। इस सुविधाओं को देने के लिए 250 मीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा स्थान लिया जाएगा। 

मिलेगा रोजगार, बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर
एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक कॉरिडोर बनेंगे। एक्सप्रेसवे के नजदीक उद्योग लगेंगे। इससे 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हाईवे किनारे शिक्षण संस्थाएं, कृषि आधारित उद्योग लगेंगे। कोल्ड स्टोरेज, हैंडलूम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, मंडी तथा दुग्ध आधारित उद्योगों आदि की स्थापना में सहायक होगा।

चार चरणों में बनेगा एक्सप्रेस-वे
ग्रुप 1 - मेरठ से अमरोहा, 129 किमी
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स
ग्रुप 2 - बदायूं से हरदोई, 151 किमी
अडानी इंटरप्राइजेज
ग्रुप 3 - हरदोई से उन्नाव, 155 किमी
अडानी इंटरप्राइजेज
ग्रुप 4 - उन्नाव से प्रयागराज, 156 किमी
अडानी इंटरप्राइजेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed