{"_id":"581e28244f1c1bad314392a7","slug":"shahjahanpur-medium-showed-the-way-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर ने मझोला को दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर ने मझोला को दिखाया बाहर का रास्ता
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
हाकी मैच खेलते प्लेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्डकप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को भी पांच मैच खेले गए। इन मैचों की विजेता टीमों ने अगले राउंड में प्रवेश किया।
पहला मैच टाउनहाल क्लब शाहजहांपुर और मझोला हॉकी एकेडमी के मध्य हुआ। इसमें मेजबान टीम ने मझोला को 6-0 से करारी शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। दूसरा मुकाबला ऑफिशियल क्लब बिजनौर और टाउनहाल क्लब शाहजहांपुर से हुआ। यह मुकाबला भी टाउनहाल क्लब ने छह गोल से जीता। तीसरा मैच एनईआर वाराणसी और मुरादाबाद के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी के खिलाड़ी अतुल और दिलशाद ने सातवें और 12वें मिनट में मैदानी गोल करके टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। मध्यांतर बाद वाराणसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर चार और गोल कर मैच जीत लिया।
चौथा मैच जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर केेेेेेे बीच हुआ। इसमें रामपुर की जीत हुई। मध्यांतर तक दोनों टीमें बिना गोल के बराबरी पर थीं, लेकिन मध्यांतर बाद रामपुर के खिलाड़ी दानिश ने शानदार दो गोल करके टीम को विजय दिलाई। जीएफ कॉलेज की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। शनिवार का अंतिम मैच यंगस्टर क्लब बरेली और इलाहाबाद के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने कलात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे पर कई आक्रमण किए। पहला गोल बरेली के दीपक ने किया, इसका जवाब इलाहाबाद के खिलाड़ी सैफ ने शानदार मैदानी गोल करके दिया। निर्धारित समय पर दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। बाद में टाई ब्रेकर से निर्णय किया गया। इसमें इलाहाबाद की टीम ने विजय हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंपायरिंग अब्दुल सलीम, मो. अनवर, होशदार खां, फैसल, राजू और सुशील ने की। टेक्निकल अंपायरिंग रहबर, बिलाल और इशरत ने की।
विज्ञापन
आज के मैच
टाउनहाल क्लब के सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे से साई बरेली, पीएनबी गाजियाबाद, टाउनहाल क्लब, स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर और एनईआर वाराणसी के मध्य मैच खेले जाएंगे।