फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur is developing rapidly: Jitin Prasad

तेजी से हो रहा शाहजहांपुर का विकास : जितिन प्रसाद

Fri, 12 Jan 2024 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 12 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur is developing rapidly: Jitin Prasad
तिलहर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित गोष्ठी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि शाहजहांपुर का विकास काफी तेज रफ्तार से हो रहा है। जिले को विकास के मामले में प्रदेश में शीर्ष 10वें स्थान पर ले जाना है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में हुए कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में योजनाओं के रुपयों का बंदरबांट किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। पहले लोग यूपी में निवेश करने नहीं आते थे, लेकिन अब पूरे विश्व की नजरें यूपी में निवेश करने पर टिकी हैं।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, जो विकसित देश की पहचान है। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि पिछली सरकार में योजनाएं कागजों पर ही रहती थीं। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने आयुष्मान योजना के पांच, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पांच, घरौनियों के पांच, उज्ज्वला योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन डाॅ. इंदु अजनबी ने किया। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता कौशल मिश्रा, सत्यभान भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव चैनू, वरुण यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, दोदराम कुशवाहा, सुशील बाबू गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह, एसडीएम अंजलि गंगवार, तहसीलदार जेपी यादव, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, पूर्ति निरीक्षक आलोक आदि मौजूद रहे।



ठंड से बचाव न होने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

शीतलहर के दौरान सभास्थल पर दूरदराज से आईं महिलाओं के ऊपर पंडाल न लगाने पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। ठंड से बचने के लिए नेताओं के मंच के ऊपर तो सीलिंग की व्यवस्था कर दी गई, लेकिन लोगों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed