फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Government Medical College doctor accuses BJP district vice president of assault

Shahjahanpur: मेडिकल कॉलेज में मरीज को लेकर आए BJP जिला उपाध्यक्ष ने डॉक्टर पर तानी बंदूक, गला पकड़ कहे अपशब्द

Sun, 30 Oct 2022 03:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Oct 2022 03:06 PM IST
सार

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी डॉ. करन गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात 12 से एक बजे के बीच भाजपा नेता राजकमल वाजपेयी अपने साथियों के साथ एक मरीज को लेकर आए थे। उन्होंने इलाज का इंतजाम किया, लेकिन भाजपा नेता ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गला पकड़ लिया और बंदूक तान दी।

विज्ञापन
Shahjahanpur Government Medical College doctor accuses BJP district vice president of assault
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात हंगामा हो गया। मरीज लेकर आए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकमल वाजपेयी ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए गला पकड़ लिया। बंदूक तान कर जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने चौक कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी डॉ. करन गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात 12 से एक बजे के बीच भाजपा नेता राजकमल वाजपेयी अपने साथियों के साथ एक मरीज को लेकर आए थे। मरीज को दिल की बीमारी थी। उन्होंने इलाज का इंतजाम किया, लेकिन भाजपा नेता ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गला पकड़ लिया और बंदूक तान दी। इस दौरान मेज को पैर मार कर गिरा दिया और मरीज को लेकर चले गए।
विज्ञापन


सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि वह एक परिचित मरीज के साथ मेडिकल कॉलेज गए थे। मरीज का इलाज नहीं हो रहा था। इसी बात को लेकर डॉक्टर से बहस हो गई थी। बंदूक तानने समेत सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने की भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर रविवार दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीएमएस से बातचीत कर भाजपा नेता द्वारा डॉक्टर से की गई अभद्रता की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस कृत्य के लिए उसके घर पर भी बुलडोजर चलना चाहिए। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अधिकार सेना भाजपा नेता पर रासुका लगाने की मांग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed