फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur, festival, will be held from 29th to 1st

Shahjahanpur News: 29 से एक तक होगा शाहजहांपुर महोत्सव

Mon, 26 Aug 2024 01:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur, festival, will be held from 29th to 1st
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप की ओर से शाहजहांपुर महोत्सव 2024 का आयोजन 29 अगस्त से एक सितंबर तक गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि महोत्सव में लगातार चार दिन तक कार्यक्रम होंगे। इनमें नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। महासचिव विक्रांत सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र के साथ ही नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

निदेशक व आयोजक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि महोत्सव में रोजाना पूर्वाह्न 11 बजे से प्रतियोगिताएं होंगी। इसकी शुरुआत 29 अगस्त को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना करेंगे। 30 अगस्त को समाज सेवा सम्मान समारोह होगा। इसमें विशिष्ट कार्य करने के लिए लोग सम्मानित किए जाएंगे। 31 अगस्त की शाम को बाढ़ पीड़ित सहायतार्थ सम्मान समारोह म्यूजिकल प्रोग्राम एक शाम मुकेश जी के नाम का आयोजन होगा। अंतिम दिन एक सितंबर को किशोर अवार्ड 2024 (सीजन-16) का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सेलिब्रिटी नाइट, अटल रत्न सम्मान के साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed