{"_id":"6295e3dd4c148e76544c1c62","slug":"shahjahanpur-employee-of-sugar-mill-died-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में रोजा चीनी मिल कर्मचारी की मौत, हाथ में चिपका था लोहे का तार, अंगुलियां थीं जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में रोजा चीनी मिल कर्मचारी की मौत, हाथ में चिपका था लोहे का तार, अंगुलियां थीं जली
Tue, 31 May 2022 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 May 2022 03:17 PM IST
सार
मृतक की बेटी सीमा ने आरोप लगाया कि वह पांच वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ कमरे में रहती थी। तब बरसात में पूरे कमरे में करंट आता था। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
रोजा चीनी मिल के कर्मचारी की मौत के बाद जुटे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रौसर गांव स्थित रोजा चीनी मिल की फैक्टरी में भन्नू लाल (58) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके हाथ में लोहे का तार चिपका था। अंगुलियां भी जल गईं थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मूलतः जिला हरदोई के थाना बेहटा गोकुल निवासी भन्नू लाल रोजा चीनी मिल में 40 वर्षों से रहकर मजदूरी करते थे। वह फैक्टरी कॉलोनी में बने कमरे में रहते थे। सोमवार रात उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सुबह जब चीनी मिल में वह काम पर नहीं पहुंचे तो एक कर्मचारी उन्हें देखने के लिए कमरे में पहुंच गया। उसे भन्नू का शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
लोहे का तार उनके हाथ में चिपका था। इसके बाद भन्नू की रौसर कोठी में ब्याही बेटी सीमा को सूचना दी गई। दामाद नवदीप मौके पर पहुंचा। मृतक की बेटी सीमा ने आरोप लगाया कि वह पांच वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ कमरे में रहती थी। तब बरसात में पूरे कमरे में करंट आता था। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रवि कुमार ने जांच की। वहीं रोजा चीनी मिल के प्रबंधक मुनेश पाल ने कमरे में करंट की बात को नकार दिया। उनके मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि भन्नू लाल दिल का दौरा पड़ने के बाद कपड़े सूखने के तार को पकड़ कर गिर गए। परिजन की मदद का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।