{"_id":"580e4dde4f1c1b994fbc1d4a","slug":"shahjahanpur-college-hockey-became-the-winner-in-the-gf","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर बना विजेता
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की अंतर महाविद्यालयी पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता वर्धमान कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें 12 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। पहले मुकाबले में रजा कॉलेज रामपुर ने उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत को 4-0 तथा बरेली कॉलेज बरेली ने जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर को 1-0 से हराया। फाइनल में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर ने रजा कॉलेज मुरादाबाद को 2-1 से हराया। सभी टीमों के खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय टीम के लिए ट्रायल लिया गया। संचालन क्रीड़ा सचिव डॉ. एसके शोन और डॉ. जूही अग्रवाल ने किया। अंपायर चित्रा चौहान, मोहम्मद यूनुस रहे। इस दौरान डॉ. पंकज, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. राजीव विश्रोई, डॉ. अलका साहू, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. प्रमोद धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन