{"_id":"61cdabeb478c2410962770ef","slug":"shahjahanpur-bed-fire-caused-by-beedi-painful-death-of-young-man-by-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बीड़ी से बिस्तर में लगी आग, युवक की जलकर हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बीड़ी से बिस्तर में लगी आग, युवक की जलकर हुई दर्दनाक मौत
Thu, 30 Dec 2021 06:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:24 PM IST
सार
कई बीमारियों से पीड़ित होने और पैर में गला लगने के कारण प्यारेलाल चलन में असमर्थ था, जिसके कारण आग लगने के बावजूद वह नहीं भाग सका और उसकी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
जलकर मौत
- फोटो : social media
विस्तार
खुटार क्षेत्र के मोहल्ला रायटोला स्थित एक घर में बीड़ी से आग लगने से उसमें फंसकर प्यारेलाल श्रीवास्तव (35) की जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि प्यारेलाल काफी समय से बीमार रहने के कारण चलने में असमर्थ थे। प्यारेलाल की शादी नहीं हुई थी। वह अपने दिव्यांग भाई जयदेव के साथ रहते थे। प्यारेलाल टीबी सहित कई रोगों के कारण बेहद कमजोर हो गए थे। दो वर्ष पूर्व उनके पैर में सड़न हो गई थी, जिससे वह चारपाई पर ही पड़े रहते थे। भाई जयदेव उनकी देखभाल करता था।
गुरुवार दोपहर जयदेव लकड़ी बीनने जंगल चले गए। दोपहर में घर पर अकेले प्यारेलाल ने बीड़ी जलाई तो उसकी चिंगारी बिस्तर पर गिर गई। कुछ देर बाद बिस्तर जलने लगा तो प्यारेलाल ने शोर मचाया, लेकिन घर काफी बड़ा और दूर होने के चलते लोगों को जानकारी नहीं हो सकी और प्यारेलाल की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।