फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur accident Van filled students going to appear for UP Board High School exam overturns many killed

UP: नशे में धुत चालक ने 100 की रफ्तार से दौड़ाई वैन, टायर फटने से पलटी... चार परीक्षार्थियों की मौत, छह घायल

Tue, 27 Feb 2024 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Feb 2024 08:47 AM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में कांट-जलालाबाद रोड पर जरावन गांव के पास परीक्षार्थियों से भरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि छह परीक्षार्थी घायल हो गए।

विज्ञापन
Shahjahanpur accident Van filled students going to appear for UP Board High School exam overturns many killed
Shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में कांट-जलालाबाद रोड पर जरावन गांव के पास मंगलवार को परीक्षार्थियों से भरी तेज रफ्तार वैन टायर फटने से दो बार पलटकर खाई में जा गिरी। इससे यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने जा रहे चार परीक्षार्थियों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक नौसिखिया चालक नशे में धुत था। परीक्षार्थियों को केंद्र पर जल्दी पहुंचाने की कोशिश में वह वैन को सौ किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ा रहा था।

विज्ञापन


कांट इलाके के गांव नगला जाजू, बरेंडा पूर्वी गौटिया और हरिपुर के रहने वाले परीक्षार्थी वैन से मंगलवार सुबह बरेंडा के श्रीमती उमलेश देवी शिक्षण संस्थान से रवाना हुए थे। उन्हें जैतीपुर के लटूरी लाल इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचना था। कॉलेज प्रबंधन ने एक-एक हजार रुपये लेकर कुछ बच्चों के लिए दो-तीन वैन की व्यवस्था कराई थी। एक वैन बरेंडा गांव का मुलायम सिंह चला रहा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 80 किमी. की दूरी जल्दी तय करने की कोशिश में मुलायम ने वैन सौ की गति से दौड़ा दी। रफ्तार ज्यादा होने के कारण पीछे दाहिनी ओर लगा पुराना टायर दो किमी. आगे जरावन गांव पहुंचने पर गर्म होकर फट गया। इसके बाद वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। यह देखकर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस के पहुंचने पर वैन में फंसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला। 

इन परीक्षार्थियों की हुई मौत 
वैन में बीच की सीट पर बैठी मोहिनी (16) पुत्री महेंद्र व अनुराग (14) पुत्र चंद्रपाल श्रीवास्तव निवासी बरेंडा, प्रतिष्ठा मिश्रा (15) पुत्री अनिल मिश्रा निवासी हरिपुर और अनुरूप (18) पुत्र नीरज निवासी नगलाजाजू थाना कांट की मौत हो गई। बरेंडा की ज्योति पुत्र चुम्मन लाल, अवनीश पुत्र मदनलाल, विपिन पुत्र सत्यप्रकाश, मोहन गुप्ता पुत्र राम निवास गुप्ता, रविकांत मौर्या पुत्र बानाधार और ध्रुव पुत्र राजेश घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद ध्रुव परीक्षा देने चला गया। बाकी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम उमेश प्रताप सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed