{"_id":"6165e4728ebc3e289c74774e","slug":"shaheed-shahjahanpur-news-bly4627209196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी पहुंचे शहीद के घर, परिजन को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी पहुंचे शहीद के घर, परिजन को दी सांत्वना
विज्ञापन
गांव अखत्यारपुर धौकल में अंत्येष्टि स्थल देखते डीएम, एसपी
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक एस. आनंद मंगलवार को शहीद सारज सिंह के घर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। इसके बाद अधिकारियों ने अंत्येष्टि स्थल का भी जायजा लिया और एसडीएम को दिशा निर्देश दिए। डीएम और एसपी सारज सिंह के घर पहुंच कर उनके परिवार के लोगों से मिले और सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी लोग परिवार के साथ हैं।
पुत्र को खोने से बेहाल मां परमजीत कौर को भी डीएम ने पास बैठकर काफी देर तक समझाया और सांत्वना दी। एसपी ने भी सारज सिंह के पिता विचित्र सिंह, भाई सुखबीर सिंह से बात की और सांत्वना दी। एसपी ने कहा कि सारज सिंह देश की सेवा में शहीद हुए हैं। ऐसे ही रणबांकुरों के दम पर हम सब चैन की नींद सोते हैं। डीएम ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
इसके बाद डीएम, एसपी ने अंत्येष्टि स्थल पर जाकर व्यवस्था देखी और एसडीएम को निर्देश दिए कि शहीद का पार्थिव शरीर आने से पहले वाहन पार्किंग, टेंट, पेयजल आदि की तैयारी कर ली जाए। घर से अंत्येष्टि स्थल तक के रास्ते पर साफ सफाई होनी चाहिए और भीड़ की संभावना को देखते हुए भी व्यवस्थाएं कर ली जाएं।
विज्ञापन
ब्लॉक भर के सफाईकर्मी जुटाए
बंडा ब्लॉक के तमाम सफाईकर्मियों को लगाकर शारदा नहर से शहीद के घर तक सफाई कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही तमाम सफाई कर्मचारी अखत्यारपुर धौकल बुला लिए गए और फिर उन्हें सफाई कार्य में लगा दिया गया। एसडीएम सतीश चंद्रा और बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार शहीद के घर मौजूद रहे और शहीद का पार्थिव शरीर घर आने के रूट आदि की जानकारी ली।