फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shaheed

तुसी ते कहया सी सब ठीक है... पर ये की होया

Wed, 13 Oct 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
shaheed
सास से लिपट कर रोती सारज सिंह की पत्नी रजविंदर कौर - फोटो : POWAYAN
पुवायां। शहीद सारज सिंह की पत्नी रजविंदर कौर पति के शहीद होने की खबर से सुध बुध खो बैठी हैं। उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं। वह बार-बार एक ही बात कह रही हैं कि तुसी ते कहया सी सब ठीक है, ये की होया। रजविंदर कौर की पति सारज सिंह से दस अक्तूबर की रात अंतिम बार बात हुई थी। इस दौरान सारज सिंह ने खुद को ठीक बताते हुए कहा था कि कश्मीर में जहां पर वह है, वहां सब ठीक है।
विज्ञापन

रजविंदर कौर के भाई की 12 दिसंबर, 2021 को शादी होनी है। जून, जुलाई में सारज सिंह छुट्टी पर घर आए थे तो दिसंबर में साले की शादी में आने का वायदा कर ड्यूटी पर चले गए थे। शादी की तैयारियों के लिए रजविंदर कौर दस अक्तूबर को ही मायके चली गई थीं और रात में उनकी पति से बात हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रजविंदर ने पति से बात करने का प्रयास किया था, लेकिन बात नहीं हो सकी थी।
दोपहर बाद कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जेसीओ सहित पांच जवानों के शहीद होने की खबरें आने लगी थी, लेकिन रजविंदर को अंदाजा नहीं था कि मुठभेड़ में उनके पति भी शहीद हो गए हैं। देर शाम को शाहजहांपुर के बंडा के जवान के शहीद होने की खबर पर उन्होंने जेठ को फोन कर हालचाल पूछा तो उन्होंने सब ठीक बताया, लेकिन अनहोनी की आशंका से वह रात भर परेशान रहीं और सुबह पति के शहीद होने की सूचना ने उन्हें दुख के समंदर में डुबो दिया। सारज सिंह की शादी दिसंबर, 2019 में हरदोई के कस्बे पिहानी निवासी रजविंदर कौर से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed