फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shaheed

शहीद सारज सिंह का पार्थिव शरीर कश्मीर से आज पहुंचेगा गांव अखत्यारपुर धौकल

Wed, 13 Oct 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
shaheed
शाहजहांपुर। कश्मीर में शहीद सारज सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा के गांव अखत्यारपुर धौकल निवासी शहीद सारज सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को जम्मू कश्मीर से रवाना होगा। शहीद के पार्थिव शरीर के साथ सेना में तैनात उनके भाई गुरप्रीत सिंह और पड़ोस के खपटा झाला निवासी सैनिक राजविंदर सिंह भी आएंगे।
विज्ञापन

अखत्यारपुर धौकल निवासी सारज सिंह सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनके साथ चार और जवान भी शहीद हुए हैं। सोमवार दस बजे सेना की ओर से सारज सिंह के भाई सुखबीर सिंह को शहादत की सूचना दी गई थी। सुखबीर सिंह भी सेना में हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। सुखबीर सिंह ने बताया कि कश्मीर से फ्लाइट की कुछ समस्या है, इसलिए बुधवार सुबह नौ बजे कश्मीर से उनके भाई का पार्थिव शरीर फ्लाइट से लखनऊ आएगा।
विज्ञापन

लखनऊ से सड़क मार्ग से शव बंडा लाया जाएगा। सेना में तैनात सारज सिंह के दूसरे भाई गुरप्रीत को भी छुट्टी मिल गई है। वह भी शहीद के पार्थिव देह के साथ ही आएंगे। उनके पड़ोस के राजविंदर सिंह के भी आने की सूचना है। उधर, मायके गई सारज सिंह की पत्नी रजविंदर कौर को वैसे तो सोमवार देर शाम सोशल मीडिया और टीवी से पति के शहीद होने की आशंका हो गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह उन्हें परिजन ने इस बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह रजविंदर को लेकर उनका भाई व अन्य लोग अखत्यारपुर धौकल स्थित ससुराल पहुंच गए हैं। रजविंदर कौर पति की याद कर बार-बार बेसुध होकर गिर पड़ती थी। परिवार के लोग उनको समझा कर शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। सारज सिंह के शहीद होने की जानकारी पाकर आसपास के लोगों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया है। एसडीएम सतीश चंद्रा, बंडा के थाना प्रभारी सारज सिंह के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed