फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shadab's brilliant century gave Sunrisers a one-wicket win.

Shahjahanpur News: शादाब के शानदार शतक ने सन राइजर्स को एक विकेट से दिलाई जीत

Thu, 15 Jan 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shadab's brilliant century gave Sunrisers a one-wicket win.
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तहत बुधवार को खेले गए मैच में दर्शकों को आखिरी गेंद तक सनराइजर्स और सुपर किंग्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सनराइजर्स ने कप्तान शादाब के नाबाद शतक की बदौलत एक विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 165 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल जैकब ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंद पर 89 रन की विस्फोटक पारी खेली और कप्तान परीक्षित तेवतिया ने 39 रन का योगदान दिया। सनराइजर्स की ओर से शुभनेश ने तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। बाद में कप्तान शादाब ने मोर्चा संभालते हुए यादगार पारी खेली। उन्होंने 65 गेंदों पर 13 चौकों और छह छक्काें की मदद से नाबाद 109 रन बनाए।
विज्ञापन

उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत सन राइजर्स ने 19 ओवर में 166 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में सुपरकिंग्स की ओर से सरबजीत और अमर सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। अंत में एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने विजेता टीम के कप्तान शादाब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed