{"_id":"690ba2e570c6711bae0a5d5e","slug":"several-highways-including-the-kolaghat-bridge-were-jammed-for-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-156944-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल समेत कई राजमार्गों पर घंटों लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल समेत कई राजमार्गों पर घंटों लगा रहा जाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को पर्व स्नान के लिए गंगा घाटों को निकले श्रद्धालुओं को बुधवार सुबह से दोपहर बाद तक घंटों जाम से जूझना पड़ा। जलालाबाद होकर ढाई घाट जाने वाले श्रद्धालुओं को कोलाघाट पुल पर सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक जाम ने रोके रखा। फर्रुखाबाद की ओर से ढाई घाट के लिए निकले श्रद्धालु शमशाबाद हाईवे पर करीब पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम में फंस जाने से फर्रुखाबाद के डीएम भी ढाई घाट नहीं पहुंच सके।
मिर्जापुर। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ढाई घाट गंगा तट जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ मुख्य मार्गों पर जाम लगने से पुलिस की यातायात सुचारु बनाए रखने की तैयारियां धरी रह गईं। कोलाघाट पुल पर सुबह दस बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो चार घंटे तक यातायात ठप रहा। घाट की ओर जाने वाले शमशाबाद स्टेट हाईवे पर दिन में 11 बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो श्रद्धालु परेशान होने लगे।
कुछ ही देर में हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे फर्रुखाबाद के डीएम ढाई घाट जाने के बजाय वहीं से लौट गए। गुटेटी उत्तर स्थित रपटा पुलिया से शुरू हुआ जाम गंगा तट तक देर शाम तक लगा रहा। मजबूरन श्रद्धालुओं को खेत-खलिहानों में अपने वाहन छोड़कर पैदल घाट की ओर जाना पड़ा। रेत पर कई किमी पैदल चलने में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बेहद परेशान हुए। जाम में एक एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही।
विज्ञापन
अल्हागंज। फर्रुखाबाद के घटिया घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के हुल्लापुर चौराहे से लेकर रामगंगा पुल तक बुधवार सुबह से भयंकर जाम लग गया। सुबह करीब 6:30 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे के बाद तक जाम लगा रहा। खास यह है कि पुलिस ने मंगलवार शाम से ही हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया था। इसके बावजूद भीड़ बढ़ने से हालात बिगड़ते गए।
जाम में एंबुलेस सहित तमाम वाहन घंटों फंसे रहे। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे सीओ जलालाबाद अजय कुमार राय, थाना प्रभारी ओमप्रकाश सहित तमाम पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे। शाम चार बजे से हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
--
लिपुलेख-भिंड हाईवे ओवरलोड वाहनों से दो घंटे तक रहा जाम
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बुधवार को दोपहर यहां से जलालाबाद तक ओवरलोड वाहनों की संख्या बढ़ जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। नगर के बीच से निकले हाईवे से कुछ देर तक वाहन रेंगते हुए गुजरे, लेकिन दिन में एक बजे से जाम लग गया। दो घंटे तक जाम लगा रहने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। हाईवे पर नगर की सीमा के दोनों छोर के आगे तक जाम में न केवल ओवरलोड वाहन, ट्रैक्टर-ट्राॅली और कारें, बल्कि एंबुलेंस और रोडवेज की बसें भी फंस गईं। थाने के सामने वाहनों की लंबी कतार लग गई, लेकिन जाम इतना विकट हो गया कि पुलिस असहाय बनी रही। पुलिस ने अपराह्न तीन बजे वाहनों को रोक-रोक कर निकालना शुरू किया। तब कहीं जाकर जाम में फंसे लोगों को राहत मिल सकी। संवाद