{"_id":"694d7caa9de0c9c26e073fe3","slug":"several-children-in-haripur-are-suffering-from-fever-and-rashes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161332-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हहिरपुर में बुखार और दाने निकलने से कई बच्चे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हहिरपुर में बुखार और दाने निकलने से कई बच्चे पीड़ित
विज्ञापन
गांव हरिहरपुर में बीमार प्रदीप तिवारी का पुत्र आलोक। संवाद
खुटार। गांव हरिहरपुर में बुखार आने के दूसरे दिन दाने निकलने से बच्चे परेशान हैं। कई बच्चे पीड़ित हैंं, लेकिन गांव के लोग सीएचसी न ले जाकर बच्चों को गांव में ही इलाज करा रहे हैं।
हरिहरपुर गांव में करीब 15 दिनों से बच्चों को बुखार आने और दाने निकलने का सिलसिला चल रहा है। गांव के प्रदीप तिवारी की नौ वर्षीय पुत्री दिव्या तिवारी को दो सप्ताह पहले बुखार आया था, दूसरे दिन दिव्या के शरीर पर दाने पड़ गए। कुछ दिन बाद दिव्या के भाई 11 वर्षीय आलोक तिवारी को भी बुखार आने के बाद दाने पड़ गए। अनूप सिंह के दो बच्चों 13 वर्षीय नितिन सिंह और नौ वर्षीय शौर्य सिंह भी बुखार और दाने निकलने से परेशान हैं।
गांव के विपिन शुक्ला के दो पुत्र छह वर्षीय मौसम, नौ वर्षीय विवेक, सुधीर कुमार के पुत्र 10 वर्षीय कृष्ण, 14 वर्षीय विशाल, सुबोध तिवारी का पुत्र प्रिंस तिवारी भी बुखार और दाने निकलने से परेशान है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक बीमारी का संज्ञान नहीं लिया है। बीमार बच्चों के परिजनों ने बताया कि वे लोग गांव के ही एक निजी डॉक्टर से बच्चों का उपचार करा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डाॅ. गौरव सक्सेना ने बताया कि उन्हें गांव हरिहरपुर में बच्चों के बीमार होने की सूचना नहीं दी गई है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और इलाज किया जाएगा।