{"_id":"65f2020050cb0dce2c0ed154","slug":"seventh-accused-of-old-age-pension-scam-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115000-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वृद्धावस्था पेंशन घोटाले का सातवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वृद्धावस्था पेंशन घोटाले का सातवां आरोपी गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वृद्धावस्था पेंशन पर डाका डालकर ढाई करोड़ रुपये का गबन करने के आरोपी तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद एक अन्य आरोपी को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बैंक खातों की सूची, आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद हुई है।
मार्च में घोटाला प्रकाश में आने के बाद 28 जुलाई 2023 को वर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने सदर थाने में राजेश कुमार समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे निलंबित समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार समेत छह आरोपियों को जेल भेज दिया था। राजेश कुमार ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे थे। क्राइम ब्रांच के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने जांच में नाम आने के बाद सतीश कश्यप निवासी ग्राम निकरा थाना कांट को खिरनीबाग चौराहे के पास जीआईसी खेल मैदान के सामने से गिरफ्तार किया है। उसके पास से आधार कार्ड, बैंक खातों की छाया प्रति, पांच बैंक खातों की सूची मिली है। सदर बाजार थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि सतीश ने अपने क्षेत्र के लोगों को झांसे में लेकर बैंक खातों का उपयोग गबन के रुपयों को निकालने में किया था। उसने ग्रामीणों की बैंक पासबुक लेकर उसमें रुपयों को मंगाया था। रुपये निकालने के बाद कुछ रुपया ग्रामीणों को दिया था।