फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven people including father and son injured in road accidents

Shahjahanpur News: सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल

Sun, 26 Oct 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seven people including father and son injured in road accidents
कांट में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डंपर। संवाद
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल बालक और एक ट्रक चालक को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


--
ई-रिक्शा की टक्कर से बालक घायल

तिलहर। मोहल्ला दिलाजाक निवासी इकबाल का पुत्र रीवा रविवार को दोपहर करीब 1.30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे उधर से निकले एक ई-रिक्शा की टक्कर लग गई। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक की हालत नाजुक देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन


--
बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
जलालाबाद। शाहजहांपुर हाईवे पर रविवार को सुबह उबरिया मंदिर के पास पीछे से आई एक कार आगे चल रही बाइक से टकरा गई। कार की टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित होने से उस पर सवार गुनारा गांव के विजय और उनके पिता नरेश घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को सीएचसी पर भेजा। विजय ने पुलिस को बताया कि वह बाइक पर सब्जी रखकर उसकी बिक्री करने पिता के साथ पुरेना गांव में लगने वाले नखासे की बाजार जा रहे थे। हादसे में नरेश को गंभीर चोट आई जबकि विजय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
डंपर से टकराया ट्रक, केबिन में फंस गया चालक
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर रविवार को दोपहर जमौर के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो जाने से वह सामने नगर की ओर आ रहे एक डंपर से टकरा गया। इस हादसे में डंपर चालक अलीगढ़ के इगलास निवासी धर्मेंद्र बुरी तरह घायल होकर केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने पुलिस बल के साथ ग्रामीणों की मदद से केबिन में फंसे डंपर चालक को निकलवा कर एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा। हादसे में डंपर चालक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
--
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
सिंधौली। पलिया-लखनऊ हाईवे पर शनिवार की रात रजऊ गांव के टोल प्लाजा के पास किसी कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार महानंदपुर निवासी मुफीस, गुफरान और नफीस घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भेजा। इस मामले में मुफीस के भाई अलीम ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल युवकों के अनुसार हादसे के वक्त वह अपने घर लौट रहे थे। संवाद

--
ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कपसेड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार को हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री के घायल होने के मामले में पुलिस ने रविवार को अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कल्याणपुर बंथरा गांव के महेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका चचेरा भाई राजकुमार गत 23 अक्तूबर पुत्री अवनी देवी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे एक ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में बाइक उससे टकरा गई। इस हादसे में उनका भाई और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed