{"_id":"5479a88b23f46737dd8b62f47c3dfe8c","slug":"set-top-box-20-thousand-relative-began-five-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट टॉप बॉक्स: 20 हजार के सापेक्ष लगे सिर्फ पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेट टॉप बॉक्स: 20 हजार के सापेक्ष लगे सिर्फ पांच हजार
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबिल नेटवर्क के डिजिटलाइजेशन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी केबिल ऑपरेटरों को उपभोक्ताओं के घरों पर 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से सेट टॉप बॉक्स लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन डिमांड के अनुरूप केबिल ऑपरेटरों को सेट टॉप बॉक्स नहीं मिलने से लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 25 फीसदी केबिल कनेक्शनों पर सेट टॉप बॉक्स लगाए जा सके हैं।
जिला मुख्यालय पर केबिल टीवी नेटवर्क से करीब दस हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इन सभी के कनेक्शन चालू हालत में हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसके अतिरिक्त सैकड़ों ऐसे केबिल टीवी कनेक्शन भी चलाए जा रहे हैं, जिनका कोई लेखा-जोखा केबिल ऑपरेटरों के पास नहीं है। जाहिर है कि ऐसे बेनामी कनेक्शनों से मनोरंजन कर भी नहीं मिल रहा है।
जिला मनोरंजन कर अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय पर रवि शर्मा और शहजाद मेन केबिल ऑपरेटर हैं। उन्होंने मल्टी ट्रैक केबिल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर टीवी चैनल प्रसारण के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय से लाइसेंस ले रखा है, जो यूपी समेत उत्तराखंड के लिए मान्य है। इसी लाइसेंस से शहर में करीब 20 हजार केबिल कनेक्शन ऑपरेट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन्हीं कनेक्शनों के सापेक्ष 31 जनवरी तक 20 हजार सेट टॉप बॉक्स लगाने का लक्ष्य है, लेकिन केबिल ऑपरेटर निर्माता कंपनी से पर्याप्त संख्या में सेट टॉप बॉक्स नहीं मिलने के कारण केबिल कनेक्शन डिजिटलाइजेशन के लिए अतिरिक्त समय की मांग कर रहे है। मनोरंजन कर अधिकारी के अनुसार केबिल ऑपरेटरों ने 20 जनवरी तक 10 हजार सेट टॉप बॉक्स लगा देने का वायदा किया है। अभी केबिल नेटवर्क और डीटीएच कंपनियों के कनेक्शन से प्रतिमाह 18 से 20 लाख रुपये मनोरंजन कर प्राप्त हो रहा है। लक्ष्य के अनुरूप सेट टॉप बॉक्स लगने के बाद मनोरंजन कर का मासिक राजस्व बढ़कर दोगुना हो जाने की उम्मीद है।
000000
तहसीलों और निकायों में भी लगेंगे सेट टॉप बॉक्स
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय पर केबिल नेटवर्क डिजिटलाइजेशन पूरा होने के बाद उन सभी तहसील मुख्यालयों और टाउन एरिया से लेकर नगरपालिका स्तर तक के कस्बों में भी केबिल कनेक्शनों पर सेट टॉप बॉक्स लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस काम की शुरुआत पुवायां से होगी, क्योंकि वहां के केबिल ऑपरेटर प्रमोद गुप्ता द्वारा संचालित नेटवर्क से करीब चार सौ कनेक्शन जुड़े हैं।