{"_id":"65f204645de5eae1130b09d4","slug":"set-objectives-before-making-lesson-plan-sandhya-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-114964-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठयोजना के निर्माण से पूर्व उद्देश्य करें निर्धारित : संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठयोजना के निर्माण से पूर्व उद्देश्य करें निर्धारित : संध्या
Thu, 14 Mar 2024 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं की तीन दिवसीय पाठयोजना निर्माण कार्यशाला बुधवार को शुरू हुई।
मुख्य अतिथि बरेली-मुरादाबाद मंडल की क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संध्या रानी ने कहा कि कक्षा शिक्षण के समय शिक्षक को एक विशेष शिष्टाचार का पालन करना पड़ता है। पाठयोजना के निर्माण से पूर्व उसके उद्देश्य निर्धारित कर लिए जाते हैं। इससे शिक्षण अत्यंत प्रभावशाली, उपयोगी एवं रुचिपूर्ण हो जाता है।
विशिष्ट अतिथि सिंचाई विभाग के पूर्व अभियंता जगदीश कुमार शाक्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। इसलिए विद्यार्थी जीवन में हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार आजाद ने प्रशिक्षुओं को कार्यशाला में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रोफेसर प्रभात शुक्ला, प्राध्यापक डॉ. केके मिश्र, डॉ. शैलजा मिश्रा, राहुल शुक्ला, वरिष्ठ आचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, अखिलेश तिवारी मौजूद रहे।