फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Senior citizens should get concessions in roadways buses and trains as before

Shahjahanpur News: रोडवेज बसों और ट्रेनों में सीनियर सिटीजन को पूर्व की भांति मिले छूट

Tue, 16 Sep 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens should get concessions in roadways buses and trains as before
एसपी इंटर कॉलेज में सीनियर सिटीजन की बैठक में बोलते पदा​धिकारी। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की मासिक बैठक एसपी हिंदू इंटर कॉलेज के पुराने भवन में हुई। वरिष्ठ नागरिकों ने रोडवेज एवं रेलवे के किराये में सीनियर सिटीजन को पूर्व की भांति छूट दिए जाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सचिव सर्वेश गुप्ता ने बताया कि समिति सभी के कल्याण के लिए संचालित है। माह में एक दिन सभी सदस्य बैठकर एक-दूसरे की खुशहाली लेते रहे। उन्होंने 18 माह के रोके हुए डीए को रिलीज करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

प्रभा सिन्हा व रेखा यादव ने बताया कि सीवर लाइन पड़ने से शहर की अधिकतर सड़कें दयनीय हैं। चमकनी व कैंट की हालत काफी ज्यादा खराब है। अतुल गुप्ता ने सभी प्रकार की पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उमेश चंद्र पाठक ने पुराने अस्पताल को सिटी अस्पताल बनाए जाने का मुद्दा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष सरोज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। बैठक में देवेंद्र गुप्ता, हरचरण मिश्रा, बैजनाथ कश्यप, कृष्ण मोहन वर्मा, रईस पाल सिंह, हरिराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed