फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Senior citizens have raised the demand for a city hospital.

Shahjahanpur News: वरिष्ठ नागरिकों ने सिटी अस्पताल की उठाई मांग

Fri, 06 Feb 2026 05:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens have raised the demand for a city hospital.
सीएमओ को ज्ञापन देते सीनियर सिटीजन सोसाइटी के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
सीनियर सिटीजन सोसायटी के शिष्टमंडल ने सीएमओ को दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसायटी के शिष्टमंडल ने सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें पुराने जिला अस्पताल को सिटी अस्पताल के रूप में शुरू कराए जाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 1999 में नगर के मध्य स्थित जिला अस्पताल को लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया। नगर की उत्तरी सीमा से अस्पताल की दूरी पांच से छह किलोमीटर है। नगर में निरंतर जाम की स्थिति में एंबुलेंस फंस जाने से मरीजों की जान पर बन आती है। ऐसे में सिटी अस्पताल को फिर से संचालित किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्यप्रकाश तिवारी, अनिल दीक्षित, राजेश शुक्ला, चंद्र प्रकाश मिश्रा, भूप सिंह, मोहम्मद आमिल खान, मुरलीधर भोजवाल, अशोक मिश्रा, मोहम्मद सईद खान, केएम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed