{"_id":"23681a90bef9c293af643454cf96ffbc","slug":"senior-citizen-exemption-sought-by-the-bus-fares-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन ने बस किराए में मांगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन ने बस किराए में मांगी छूट
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 07 Jun 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में रोडवेज बसों में सीटें आरक्षित करने और किराए में छूट देने की मांग उठाई गई। एसपी कॉलेज में हुई बैठक में सोसाइटी अध्यक्ष जेडी सक्सेना ने पूर्व की भांति राशन कार्डों पर राशन व्यवस्था शुरू कराने, परिवहन निगम की बसों में यात्री किराए में वरिष्ठ नागरिकों को छूट दिलाने तथा सीटें आरक्षित करने की मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने बारिश से फसली नुकसान वाले किसानों को राहत चेक नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की और शासन से मांग की कि किसानों को तत्काल राहत चेक वितरित किए जाएं। कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र गुप्ता ने सर्विस टैक्स वापस लेने की मांग उठाई। बैठक में विष्णु प्रकाश गुप्ता, केदार नाथ कपूर, राज कुमार अग्रवाल, सीएल सक्सेना, हरचरन मिश्रा, श्यामा देवी सक्सेना, कैलाश देवी, ब्रह्मानंद शर्मा, राधेश्याम सक्सेना, डॉ. ओरीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन