{"_id":"d22e7574a0cc2bef8fa412b1481ead9d","slug":"seminary-sports-competition-today-preparations-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता आज से, तैयारियां पूरी
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
जनपदीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता पुलिस लाइंस मैदान पर मंगलवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता की तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मैदान पर ट्रैक तैयार कराकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे होगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में चार सौ मीटर दौड़, रिले रेस, लम्बी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट आदि खेल शामिल किये गए हैं। वार्षिक प्रतियोगिता में विभिन्न मदरसों के लगभग ढाई सौ बच्चे प्रतिभाग करेंगे।