{"_id":"6832109661ce5b554b09be71","slug":"self-confident-students-recited-verses-from-the-gita-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-144550-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आत्मविश्वास से लबरेज छात्र व छात्राओं ने सुनाए गीता के श्लाेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आत्मविश्वास से लबरेज छात्र व छात्राओं ने सुनाए गीता के श्लाेक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीआईसी में भागवत गीता प्रतियोगिता में श्लोक सुनाती छात्रा। संवाद
शाहजहांपुर। जनपद स्तरीय श्रीमद्भावगत गीता प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में केंद्रीय, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के तीन सौ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते।
कक्षा एक से पांच के बीच श्लोक गायन, कक्षा छह से आठ के मध्य श्लोक व प्रश्नोत्तरी व नौ से 12 के लिए क्विज, भाषा व निबंध प्रतियोगिता कराई गई। दोपहर बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के सामने शीर्ष तीन प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।
कक्षा एक से पांच तक श्लोक गायन में आयुष प्रथम, आरंभ मिश्रा द्वितीय, आर्यन कुमार पाल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छह से आठ के बीच श्लोक गायन में आकांक्षा प्रथम, देवांशी मिश्रा द्वितीय व आयुष्मान पाठक तृतीय रहे।
विज्ञापन
कक्षा छह से आठ के बच्चों के बीच बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी में आर्यांश वर्मा प्रथम, दीपम मिश्रा, सपना राठौर, कृष्णा त्रिवेदी द्वितीय रहे। कक्षा नौ से 12 के बीच क्विज में प्रांसू यादव प्रथम, विशेष मिश्रा द्वितीय, अक्षत तृतीय रहे। भाषण में पदमाक्षी तिवारी प्रथम, लक्ष्मी मिश्रा द्वितीय व सुब्रत तिवारी ने तीसरा स्थान पाया।
निबंध में पंखुरी शुक्ला प्रथम, शीतल राजपूत द्वितीय व अखिल तिवारी तृतीय रहे। डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन न केवल उनकी शैक्षिक योग्यता को प्रकट करता है, बल्कि हमारी परंपराओं, भाषा और अभिव्यक्ति की शक्ति को भी उजागर करता है।
बोले- जुलाई माह में अध्यापकों के बीच भी गीता प्रतियोगिता कराई जाएगी। इससे बच्चों व शिक्षक दोनों को सीखने को मिलेगा। आगामी दो माह में जनपद के 28 पीएम श्री विद्यालयों की बदली हुई तस्वीर सबके सामने होगी।
अंत में अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए दिव्या गुप्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल सिंह, बलवीर शास्त्री, नेहा मिश्रा, डॉ. चंद्र लेखा, प्रो.साजिद खान आदि मौजूद रहे।