{"_id":"68ffb58c6816a4e67604c266","slug":"selection-of-mens-team-for-inter-college-tournament-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156140-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंतरमहाविद्यालय टूर्नामेंट के लिए पुरुष टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंतरमहाविद्यालय टूर्नामेंट के लिए पुरुष टीम का चयन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का चयन किया गया। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में महाविद्यालय स्तरीय बैडमिंटन पुरुष टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अंतरमहाविद्यालय टूर्नामेंट के लिए कॉलेज की पुरुष टीम का चयन किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खान ने उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग में कुल 22 व युगल वर्ग में आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष एकल वर्ग प्रतियोगिता के फाइनल में बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र अमरदीप ने बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र मयंक को 21-04 व 21-08 से हराया।
युगल वर्ग में बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र आरिफ हुसैन व मयंक सक्सेना की जोड़ी ने दीपक एवं श्रेयांश की जोड़ी को 21-16 एवं 21-18 से हराकर जीत दर्ज की। बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष सैयद अनीस अहमद के नेतृत्व में हुए आयोजन में अंपायर डॉ. कामरान हुसैन खान व डॉ. सैयद साद रहे। क्रीड़ा सचिव प्रो. फैयाज अहमद,प्रो.मोहम्मद साजिद खान,आयशा जेबी, डॉ.मोहम्मद शोएब, डॉ. काशिफ नईम आदि मौजूद रहे।