{"_id":"67af91a0bec60d0a2007c388","slug":"seize-of-jugaad-cart-made-on-bike-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-137720-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक पर बनी जुगाड़ ठेली की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक पर बनी जुगाड़ ठेली की सीज
Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
खुटार थाने में खड़ी बाइक पर बनी जुगाड़ ठेली। संवाद
खुटार। पुलिस ने बाइक पर बनी जुगाड़ ठेली पकड़ी तो कबाड़ व्यापारी पुलिस से अभद्रता करने लगा। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है।
शुक्रवार दोपहर कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार बंडा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बाइक पर बनी जुगाड़ ठेली लेकर निकले युवक को रोका गया। ठेली पर कबाड़ लदा था। पुलिस ने कागज मांगे तो चालक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे कबाड़ व्यापारी ने ठेली को अपनी बताते हुए कहा कि उसके पास कागज नहीं हैं, लेकिन कोई भी ठेली को पकड़ नहीं सकता है। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ व्यापारी को कड़ी फटकार लगाई और ठेली को थाने ले जाकर सीज कर दिया।
19 जनवरी को बाइक पर ही बनाए गए एक जुगाड़ वाहन से खुटार कस्बे के एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, लेकिन क्षेत्र में बाइकों पर बनी कई ठेली लेकर लोग कबाड़ खरीदने और हल्के वजन वाला सामान ढोने का काम कर रहे हैं। इन वाहनों पर कोई नंबर प्लेट आदि भी नहीं होती है। कबाड़ से बाइक खरीदकर ठेली का रूप दे दिया जाता है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि जुगाड़ वाहन को सीज कर दिया गया है। संवाद