फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   See the mess in government offices raging DM

सरकारी दफ्तरों में गंदगी देख भड़के डीएम

Wed, 22 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
See the mess in government offices raging DM
डीएम का न‌िरीक्षण
डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के पीछे स्थित उप निबंधक कार्यालय समेत विकास भवन के कई कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होेंने दफ्तरों में अभिलेखों का रखरखाव सुधारने और बेकार सामान की नीलामी कराकर उसे हटाने के निर्देश दिए। उन्होेंने कई दफ्तरों में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का एक दिवसीय वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में गपशप का थम गया दौर   
अफसरों के साथ डीएम कर्ण सिंह चौहान जब विकास भवन सभागार में बैठक में व्यस्त थे, वहां के दफ्तरों के कर्मचारी हाजिरी लगाकर गप्पबाजी में तल्लीन थे। दरअसल, उनका अनुमान था कि हमेशा की तरह डीएम सभागार से नीचे उतर जाएंगे, लेकिन हुआ उल्टा। डीएम ने सबसे पहले द्वितीय तल पर जाकर आरईएस दफ्तर का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि पीलीभीत का अतिरिक्त प्रभार संभाले एक्सईएन रामलाल का अधीक्षण अभियंता पद पर मुरादाबाद तबादला हो गया है। डीएम ने वहां का हाजिरी रजिस्टर मंगाया और उपस्थित दर्शाए गए कर्मचारी तलब किए। लिपिक पवन कुमार मिश्रा अनुपस्थित मिले, लेकिन उनके बारे में स्टाफ से पता चला कि निर्वाचन की यातायात व्यवस्था से जुड़े होने के कारण वह सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर के कैंप ऑफिस में ड्यूटी दे रहे हैं। दफ्तर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं देख डीएम ने कार्यालय परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

उद्यान विभाग में गंदगी से बुरा हाल
भूतल के कई कार्यालयों पर निगाह डालते हुए डीएम उद्यान विभाग के दफ्तर पहुंचे तो वहां भी गंदगी और अव्यवस्था के कई नमूने दिखे। स्टाफ ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी रामनारायण वर्मा के पास बदायूं जिले का अतिरिक्त प्रभार होने से वे यहां बहुत कम आ पाते हैं। डीएम ने उपस्थिति पंजिका के आधार पर कर्मचारी सुरेश चंद्र को अनुपस्थित पाया। उनके लखनऊ होने की जानकारी दिए जाने पर डीएम ने तत्काल भ्रमण पंजिका चेक करके सूचना की पुष्टि की। साथ ही प्रभारी डीएचओ जयराम वर्मा को पुवायां के लखपेड़ा बाग की विभागीय नर्सरी को समुन्नत करने की कार्य योजना बनाने और शहर में शहीद उद्यान को बेहतर बनाने के साथ नए पार्क-हरियाली विकसित करने को जमीनों की तलाश करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरडीए से कबाड़ हटाने के निर्देश 
विकास भवन के पीछे स्थित डीआरडीए कार्यालय में डीएम सीधे परियोजना अधिकारी अजय प्रकाश के कक्ष में पहुंचे और उनसे स्टाफ समेत प्रमुख योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा लिया। एई राजीव श्रीवास्तव, जेई विनोद सक्सेना आदि के कमरों पर निगाह डालते हुए डीएम वापस लौटे तो गेट के पास सीढ़ियों पर कबाड़ हो चुका पुराना फर्नीचर और रजिस्टरों का ढेर देख ठहर गए। उनकी मंशा भांपकर पीडी तपाक से बोले कि तीन दिन में फालतू सामान हट जाएगा। डीएम ने 15 मार्च तक सही तरीके से पुराना सामान निस्तारित कराने के निर्देश दिए। 
नाजिर को दिखाया मेनहोल का गला कवर
विकास भवन में ग्राउंड फ्लोर पर भ्रमण के दौरान डीएम ने वहां के नाजिर सुशील सक्सेना को आंगन के पूर्वी छोर पर बने मेन होल का जंक लगने से गल चुका ढक्कन दिखाया। उन्होंने नाजिर को वहां स्टेनलेस स्टील का होल कवर लगाने के निर्देश दिए।

रजिस्ट्री दफ्तर की ओर बंद होगी खिड़की
उप निबंधक कार्यालय के निरीक्षण में डीएम ने पाया कि कार्यालय परिसर की ओर एक मकान की खिड़की खुली है। उन्होंने सब रजिस्ट्रार राम सहाय को खिड़की बंद कराने के निर्देश दिए। अनुपस्थित पाए गए लिपिक संतोष कुमार मिश्र के बारे में उप निबंधक ने अवगत कराया कि वह निबंधन शुल्क मद में प्राप्त धनराशि जमा करने बैंक गए हैं। डीएम ने कार्यालय आने वालों के बैठने और पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed