{"_id":"6990d11e927950a1be0bb6e6","slug":"security-arrangements-will-be-tightened-for-the-procession-of-chote-laat-saheb-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165587-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छोटे लाट साहब के जुलूस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छोटे लाट साहब के जुलूस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी पुख्ता
विज्ञापन
भावलखेड़ा। होली पर छोटे लाट साहब के जुलूस को शांति के साथ सकुशल निकलवाने के लिए थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने बवालियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस ने 771 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर उन्हें जिला बदर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
होली पर हर साल निकलने वाले लाट साहब के जुलूस में शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस के लिए चुनौती बनती है। आरसी मिशन क्षेत्र में निकलने वाले इस जुलूस में अराजकता रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 771 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद करने के साथ ही पांच अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। जुलूस के मार्ग पर नौ संवेदनशील स्थान चिह्नित कर वहां विशेष चौकसी बरते जाने की व्यवस्था की गई है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों की निगरानी के लिए उसके मार्ग पर कुल 144 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो ड्रोन भी जुलूस के साथ रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ, 45 प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष, 150 उप निरीक्षक, 590 सिपाही, 350 होमगार्ड, एक कंपनी पीएसी और एक फायर ब्रिगेड यूनिट भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
ऐसे अन्य लोग भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जिनसे जुलूस की शांति प्रभावित होने की आशंका है। इन सभी को रेड कार्ड जारी कर उन्हें जुलूस के खत्म होने तक घरों में ही बने रहने के निर्देश दिए जाएंगे।