फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   secret of Inspector Varun Singh suicide is hidden in his mobile

SI Suicide Case: मोबाइल में छिपा है दरोगा वरुण की आत्महत्या का राज, लेकिन पुलिस के सामने है ये मुश्किल

Mon, 27 Nov 2023 09:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 09:59 AM IST
सार

परौर थाने के दरोगा वरुण सिंह ने आत्महत्या क्यों की थी, यह राज अभी भी खुल नहीं सका है। उनके मोबाइल में कई राज छिप हो सकते हैं, लेकिन उसका पैटर्न लॉक नहीं खुल पाया है। पुलिस ने मोबाइल को साइबर सेल के पास भेजा है। 

विज्ञापन
secret of Inspector Varun Singh suicide is hidden in his mobile
दरोगा वरुण कुमार सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के परौर थाने में दरोगा की आत्महत्या मामले का राज उनके मोबाइल फोन में हो सकता है लेकिन पुलिस तीन दिन बाद भी फोन का पैटर्न लॉक नहीं खोल सकी है। डाटा नष्ट होने की आशंका पर पुलिस ने फोन सील कर साइबर सेल को भेजा है। वहां के विशेषज्ञ पुलिस की मदद करेंगे।

विज्ञापन


शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव चौदह हाड़ी निवासी 35 वर्षीय उपनिरीक्षक वरुण ने बृहस्पतिवार रात थाना परिसर में सरकारी आवास में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उनका शव शुक्रवार को कमरे में पंखे से लटका मिला था। वे वायरलेस इयरबड लगाए थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा था कि आत्महत्या के वक्त वह मोबाइल फोन पर किसी से कॉल पर बात कर रहे थे। ऐसे में प्रकरण को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वरुण के चचेरे भाई शामली जिले के भाकियू जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर गहनता से मामले की जांच की मांग की थी। उन्होंने मोबाइल फोन से छेड़खानी का भी आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में नौवीं महिला की मौत: वारदात का फिर वही तरीका, खेत में पड़ी मिली लाश, साड़ी से कसा गया गला

पुलिस ने दरोगा के मोबाइल फोन को खोलने का प्रयास किया, लेकिन पैटर्न लॉक के चलते कामयाबी नहीं मिल सकी। जबरन खोलने से डाटा नष्ट होने की आशंका है। रविवार को वरुण का मोबाइल सील कर जिला मुख्यालय पर साइबर सेल को भेजा गया जहां पर विशेषज्ञ फोन खोलने का प्रयास करेंगे।

चचेरे भाई के साथ जम्मू घूमने जाने को थे वरुण
वरुण के चचेरे भाई आशीष चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी वरुण से बात हुई थी। जम्मू घूमने जाने को लेकर उससे बातचीत हुई थी। वरुण ने उनसे कहा था कि छुट्टी की स्वीकृति के लिए उन्होंने थाने में पत्र दिया है जहां से पत्र पुलिस ऑफिस भेजा गया है।

कार भी खरीदना चाहते थे वरुण
दरोगा वरुण कार के काफी शौकीन थे। उनके पास एक कार पहले से थी, जो थाना परिसर में खड़ी है। वह दूसरी कार भी खरीदना चाहते थे। दूसरी कार दिलाने के लिए भाई से बात की थी।
 

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि मोबाइल फोन का पैटर्न लॉक नहीं खुल सका है। उसे साइबर सेल में विशेषज्ञों की मदद से खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed